Your Gateway to Growth and Success!

Get FREE backlinks

Lala Amba Prasad Smarak Chikitsalaya - Kanpur

  • ambahospital@gmail.com.com
  • 098394 51333
15/201, Civil Lines, Near Court, Beside Little Chef, Kanpur, Uttar Pradesh 208001 Kanpur -

Company Details

Contact Name

Admin

Email

ambahospital@gmail.com.com

Phone

098394 51333

Website

Address

15/201, Civil Lines, Near Court, Beside Little Chef, Kanpur, Uttar Pradesh 208001 Kanpur -

Social Media

Description

लाला अम्बा प्रसाद स्मारक चिकित्सालय पिछले २३ साल से महिलाओ और बच्चो की चकित्सा और देख रेख के लिए कार्यरत है। अस्पताल की सभी सुविधाएं और यहाँ तक की इसकी बिल्डिंग की संरचना भी महिलाओ और बच्चो के अनुकूल बनायी गयी है। यह अस्पताल अपनी सफाई और स्टाफ के समर्पण भाव के लिए विशेष जाना जाता है। इसका हरा भरा शांत वातावरण शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहायक है।

यहाँ स्त्री रोग की जांच और इलाज़ और प्रसव के लिए समस्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन सुविधाओं का लाभ अस्पताल में मौजूद अनुभवी महिला चिकित्स्को की देख रेख में या अपनी ही पारिवारिक महिला चिकित्स्कों की सलाह पर भी ले सकते हैं।

यहाँ अल्ट्रा साउंड भी स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला चिकित्सक ही करती हैं , जो पेट के अल्ट्रासाउंड के साथ Trans – Vaginal – Color Doppler में माहिर हैं। Trans – Vaginal अल्ट्रासाउंड से महिला रोग की जांच और गर्भ में बढ़ते बच्चे का समुचित आंकलन होता है।

माँ के सुरक्षित गर्भ से बाहर नव शिशु को नए वातावरण के साथ सामंजस्य बनाने में अक्सर गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।अस्पताल का NICU ( नव शिशु सघन चिकित्सा कक्ष ) इन परिस्तिथियों को संभालने के लिए पूरी तरह सक्षम है। यहाँ का NICU शहर का सर्वोत्तम NICU माना जाता है।

प्रसव के बाद नव शिशु और माँ को एक साफ़ और इन्फेक्शन रहित वातावरण की जरूरत होती है। इसी भावना के साथ हम अस्पताल में अति गंभीर संक्रमित और एक्सीडेंटल मरीज़ इत्यादि भर्ती नहीं करते। प्रसवोपरांत जनरल वार्ड माँ और बच्चे के लिए अनुपयोगी हो जाता है।इसलिए हमरे यहाँ सभी कमरे प्राइवेट और वातानुकूलित हैं। कम मरीज़ भर्ती करने से अस्पताल पर वित्तीय बोझ तो पड़ता ही है , इसलिए यहाँ की सुविधाएं हो सकता है की आपको कुछ महंगी लगे परन्तु ऊँचे मानक और निम्नतम कॉम्प्लिकेशन की वजह से अंततः सस्ती ही पड़ती हैं।

अस्पताल में जनरल सर्जेरी विभाग भी है। यह विभाग एक सीनियर और अनुभवी सर्जन की देख रेख में कार्यरत है। हमारे सर्जन हर तरह की शल्य चिकित्सा में माहिर हैं। बड़ो और छोटे से छोटे नवजात शिशु तक की सर्जरी की सुविधा इस अस्पताल में उपलब्ध है। हमारे यहाँ १ किलो तक के बच्चो की शल्य चिकित्सा सफलता पूर्वक हो चुकी है

अस्पताल के मेडिकल स्टोर में सिर्फ ब्रांडेड दवाईयां ही मिलती हैं। अच्छी कंपनी की दवा भी स्वास्थ्य पुनः प्राप्ति में ज्यादा सहायक होती हैं।

  • Share
View Similar Posts